Sunday 8 December 2019

प्राचीन मेसोपोटेमिया के लुलुबी जाति के लोग



प्राचीन ईराण के पर्वतीय क्षेत्र में लुलुबी नाम की "घुमंतु" (मराठी: भटके) जाति के लोग रहते थे। इनके एक हाथ में धनुष्य और दूसरे हात में परशु होता था। अनुबानीनी इनका प्रमुख था। अक्कड़ के शिलालेखों के अनुसार इनकी शक्ल और नजर बिलकुल कौंवे जैसी (कावळ्यासारखी नजर) होती थी।
यह लोग लंबे बाल,लंबी दाढ़ी और जटा रखते थे। यह लोक पशुओं की चमड़ी पहनते थे। यह लोग मेसोपोटेमिया की नागरी सभ्यता के लोगों की लूटमार करके परेशान करते थे। मेसोपोटेमिया के लोग इनसे बहुत परेशान थे।
लुलुबी लोग बंदियों को इनकी देवी की चरणों में रखते थे और उत्सव मनाते थे। इनका राजा अनुबानीनी खुदको भगवान कहता था। इनकी भाषा के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं उपलब्ध हैं।
आखिरकार अक्कड़(अगाडे/अगयादया) के राजा नरम(न-राम)---सीन ने इन सभी घुमंतू जातियों को दूर खदेड़ दिया।


No comments:

Post a Comment